कर्जधारकों को बड़ी राहत: RBI ने बढ़ाई लोन की EMI भरने की मोहलत, नोटबंदी के चलते 60 दिनों की छूट

0
नोट

रिजर्व बैंक ने नोटबंदी के कारण नगदी की समस्या के मद्देनजर एक करोड़ रुपए तक के आवास, कार, कृषि और दूसरे लोन लेने वालों को राहत देते हुए भुगतान के लिए 60 दिनों का अतिरिक्त समय देने की घोषणा की है। रिजर्व बैंक ने यहां जारी एक अधिसूचना में कहा कि यह छूट 01 नवंबर से 31 दिसंबर के भुगतान वाले लोन के लिए ही मान्य होगी।

इसे भी पढ़िए :  ‘नोटबंदी से सरकार को सिर्फ 72,800 करोड़ रुपये का होगा लाभ’

इस अवधि में बैंकों को ऐसे कर्जों को एनपीए (अवरुद्ध ऋण) की श्रेणी में नहीं दिखाने की छूट होगी। रिजर्व बैंक ने एक अधिसूचना में कहा कि यह 1 नवंबर और 31 दिसंबर के बीच पेमेंट की जाने वाली किस्तों (EMIs) पर लागू होगा।

इसे भी पढ़िए :  योजनाओं पर तेजी से अमल के लिए एक महीना पहले पेश होगा बजट: PM मोदी

आरबीआई ने कहा कि बैंकों और किसी प्रकार की एनबीएफसी के खाते में एक करोड़ रुपये या उससे कम की स्वीकृत सीमा के कर्जों को भी इस छूट का फायदा होगा। ये कर्ज गारंटी वाले या बैगैर गारंटी दोनों तरह के हो सकते हैं। इनमें आवास और कृषि कर्ज भी शामिल होंगे।

इसे भी पढ़िए :  जियो की डाउनलोड स्पीड सबसे तेज, दूसरे नंबर पर आइडिया- TRAI

शीर्ष बैंक ने आगे कहा कि सभी नियमित वित्तीय संस्थानों को इस पर गौर करना चाहिए कि यह व्यवस्था कुछ समय के लिए ही है। इसका मकसद उक्त अवधि के दौरान भुगतान में देरी के कारण फंसे कर्ज के वर्गीकरण को कुछ समय के लिए टालना है। यह कर्ज का पुनर्गठन नहीं है।