31 दिसंबर तक ऑनलाइन रेल टिकट बुकिंग पर नहीं लगेगा सर्विस टैक्स, सस्ते हो जाएंगे टिकट

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद देशभर में हो रही कैश की समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से इसके समाधान का निर्णय लिया गया है। कैश को लेकर परेशान लोगों को सौगात देते हुए सरकार ने ऐलान किया है कि 31 दिसंबर 2016 तक ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग पर लगने वाला सर्विस चार्ज नहीं लगेगा।

इसे भी पढ़िए :  हैप्पी न्यू इयर के बाद रिलायंस जियो लाया प्राइम ऑफर, जानें अंबानी के और बड़े एलान

आज(23 नवंबर) से आईआरसीटीसी वेबसाइट के जरिए बुक किए जाने वाले रेल टिकट सस्ते हो जाएंगे। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 23 नवंबर से 31 दिसंबर 2016 के बीच आईआरसीटीसी वेबसाइट के जरिए बुक किए जाने वाले टिकटों पर सर्विस टैक्स नहीं लगेगा।

इसे भी पढ़िए :  ‘मेक फॉर इंडिया' के समर्थन में आए फ्लिपकार्ट और ओला

बयान के मुताबिक, स्लीपर टिकट की बुकिंग पर 20 रुपये और एसी क्लास के टिकटों की बुकिंग पर 40 रुपये सर्विस टैक्स चार्ज किया जाता है। अधिकारी ने कहा कि सर्विस टैक्स माफी का मकसद ऑनलाइन बुकिंग के जरिए कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देना है।

इसे भी पढ़िए :  जीएसटी को अप्रैल 2017 से लागू करना बेहद मुश्किल: जेटली