नोटबंटी: अटकलों पर लगा विराम, सोना रखने की सीमा तय करने की योजना नहीं

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद घर में सोना रखने की सीमा तय करने की खबरों को केंद्र सरकार ने खारिज किया है। दरअसल, नोटबंदी के बाद अब इस तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं कि कालेधन से निपटने की दिशा में मोदी सरकार का अगला निशाना सोना हो सकता है। खबरों के मुताबिक, सरकार जल्द ही घर में सोना रखने की सीमा तय कर सकती है।

इसे भी पढ़िए :  जीएसटी : ऑनलाइन ट्रैवल टिकट खरीदना होगा महंगा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त मंत्रालय के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि सरकार व्यक्तिगत स्तर पर सोना रखने पर प्रतिबंध के किसी प्रस्ताव पर अभी विचार नहीं कर रही है। मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि घरों में सोना रखने पर किसी तरह के प्रतिबंध का कोई प्रस्ताव अभी सरकार के समक्ष नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  एंट्रिक्स-देवास सौदा मामले में सीबीआई ने दाखिल किया आरोप पत्र

गौरतलब है कि मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी के फैसले के बाद से कालेधन को खपाने के लिए कुछ लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर सोने की खरीद की खबरें थीं। इसके बाद से ही कहा जा रहा था कि सरकार व्यक्तिगत स्तर पर सोना रखने की सीमा भी तय करने पर विचार कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद भी 25 करोड़ 68 लाख जन-धन खातों में से 22.94 फीसदी खातें अभी भी हैं खाली