नोटबंदी के बाद पोस्ट ऑफिसों में जमा हुए 32,631 करोड़ रुपये

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा 8 नवंबर को 500 और 1,000 का नोट बंद करने की घोषणा के बाद देशभर में करीब 1.55 लाख डाकघरों में 32,631 करोड़ रुपये की राशि जमा हुई है। डाक विभाग के सचिव बी वी सुधाकर ने कहा कि नोटबंदी के बाद डाकघरें ने 3,680 करोड़ रुपये के पुराने नोट बदले हैं।

इसे भी पढ़िए :  GST को अमलीजामा पहनाने के लिए शीतकालीन सत्र समय से पहले बुला सकती है सरकार

उन्होंने बताया कि 10 नवंबर से 24 नवंबर के दौरान हमने 3,680 करोड़ रुपये मूल्य के 578 लाख नोट बदले हैं। वहीं इस दौरान 43.48 लाख 500 और 1,000 के नोट जमा किए गए। इनका मूल्य 32,631 करोड़ रुपये बैठता है।

इसे भी पढ़िए :  एस्सार फोन टैपिंग मामले की जांच एसआईटी ने शुरू किया

सुधाकर ने कहा कि कुल 1.55 लाख डाकघर इस पूरी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इनमें से 1.30 लाख डाकघर ग्रामीण इलाकों में तथा 25,000 शहरी और अर्धशहरी क्षेत्रों में हैं। सुधाकर ने बताया कि इसी अवधि में डाकघरों से 3,583 करोड़ रुपये की राशि निकाली गई।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का असर: ट्रेड फेयर में एंट्री टिकट में की गई कटौती, बच्चों की एंट्री हुई फ्री