बीजेपी का युवाओं के लिए खास तोहफा, फ्री सिम के साथ मिलेगा मुफ्त टॉकटाइम और भी बहुत कुछ

0
फोन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

केंद्र सरकार के डिजीटल इंडिया की इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए गोवा सरकार ने 5 दिसंबर से राज्य के एक लाख से ज्यादा युवाओं को फ्री इंटरनेट और टाकटाइम देने की स्कीम को लॉन्च करने करने का इरादा बना लिया है। इस स्कीम से युवा पूरे राज्य भर में इंटरनेंट और मुफ्त टॉकटाइम के जरिए कॉलिंग कर सकेंगे। आज यह स्कीम लॉन्च होगी। इससे पहले आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो की मुफ्त सेवाएं 31 मार्च तक जारी रखने की एक दिसंबर को घोषणा की थी। पहले रिलायंस जियो (Jio) का वेलकम ऑफर 31 दिसंबर को खत्म होना था, जिसे बढ़ा दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  कैप्टन अमरिंदर ने की पीएम मोदी से ऐसी मांग, सुनकर उड़ जाएगें होश

इस स्कीम के लिए गोवा सरकार ने देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) के साथ यह फैसला लिया है। स्कीम के तहत 16 से 30 साल के युवाओं को फ्री सिम के साथ हर महीने 100 मिनट का टॉकटाइम और 3 जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा। सरकार की इस योजना का लाभ प्रदेश के 1.25 लाख युवाओं को मिलेगा। इस स्कीम को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने कहा, गोवा युवा संचार योजना सोमवार को लॉन्च की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत हमने प्रावधान भी किया है। अगर इस स्कीम के लाभ की जगह दुरुपयोग होते देखा गया तो इसे बंद कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  ओपिनियऩ पोल का दावा - यूपी में सबसे बड़ी पार्टी होगी बीजेपी, सिर्फ़ उत्तराखंड में बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse