‘नोटबंदी से बीजेपी की हो जाएगी नसबंदी’

0
गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने अपने नसबंदी वाले बयान पर सफाई दी है। गिरिराज ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, भारत में हर साल ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या के बराबर आबादी जुड़ रही है लेकिन हमारे संसाधन सीमित हैं। इसलिए हमें राष्ट्रहित के बारे में सोचना चाहिए। आपको पता दें कि रविवार को गिरिराज ने कहा था कि नोटबंदी के बाद अब देश में नसबंदी की जरूरत है।

इसे भी पढ़िए :  देश के लिए खेलना चाहती है कश्मीर की ये पत्थरबाज लड़की

गिरिराज आगे कहते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालेधन पर नियंत्रण करने के लिए नोटबंदी का फैसला किया है। इसी तरह हमें जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए कड़े कानून की जरूरत है। अगर हम देश का विकास और राष्ट्रहित चाहते हैं तो हमें भारत की जनसंख्या को नियंत्रित करना ही होगा।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी नेता गिरिराज बोले- 'राम मंदिर' अयोध्या में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा

गिरिराज सिंह के इस बयान पर जेडीयू ने बीजेपी पर करारा हमला किया है। जेडीयू नेता अली अनवर का कहना है कि नसबंदी की योजना बड़े पैमाने पर लागू होगी या नहीं इस बारे में तो बाद में पता चलेगा लेकिन इस योजना से बीजेपी की नसबंदी जरूर हो जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर बवाल: अंतिम संस्कार के पैसों के लिए शव के साथ किया बैंक में प्रदर्शन