पीडीपी-बीजेपी गठबंधन में दरार? कैबिनेट बैठक से नाराज होकर निकली महबूबा

0
मुफ्ती

जम्मू-कश्मीर की PDP-BJP गठबंधन सरकार में पहली बार गंभीर दरार नजर आ रही है। शुक्रवार को हो रही एक कैबिनेट बैठक से मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती नाराज होकर बाहर चली गईं। बताया जा रहा है कि महबूबा कैबिनेट के BJP मंत्रियों के साथ मतभेद के कारण बैठक से बाहर गईं। जानकारी के मुताबिक, कश्मीर पुलिस सेवा (KPS) को नए सिरे से गठित किए जाने के मुद्दे पर यह विवाद हुआ।

इसे भी पढ़िए :  नाबालिग रेप पीड़िता को बनना पड़ेगा बिन ब्याही मां, मेडिकल बोर्ड ने नहीं दी अबॉर्शन की इजाजत

उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह सहित बाकी BJP मंत्री KPS को पुनर्गठित किए जाने का विरोध कर रहे हैं। इसी बात को लेकर महबूबा नाराज हो गईं। सूत्रों ने बताया कि किसी भी तरह के टकराव की स्थिति से बचने के लिए BJP मंत्री भी महबूबा से मिलने तत्काल मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। 2014 के विधानसभा चुनाव के बाद किसी भी पार्टी को बहुमत न मिलने की स्थिति में PDP और BJP ने गठबंधन सरकार बनाई थी। महबूबा के पिता मुफ्ती मुहम्मद सईद इस गठबंधन सरकार के मुखिया बने। उनके निधन के बाद महबूबा मुख्यमंत्री पद पर बैठीं।

इसे भी पढ़िए :  टूटा स्वचालित मेट्रो का सपना! ट्रायल के दौरान टकरा गई दो ट्रेने