भारी बारिश और भूस्खलन से हिमाचल में जनजीवन अस्त व्यस्त

0

दिल्ली
मानसून इस बार जहां अपने साथ देश के लिए खुशी का संदेश लेकर आया है। वही कुछ राज्यों के लिए यह शोक का कारण भी बन रहा है। उत्तराखंड, मुम्बई और असम के बाद अब हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से सामान्य जनजीवन पटरी पर से उतर गया है। इस बारी बारिश में हुए भूस्कलन में 20 वर्षीय युवक के मौत हो भी गई।

इसे भी पढ़िए :  बिहार के कई इलाकें बाढ़ की चपेट में, सेना ने संभाली कमान

मंडी जिले में बग्गी के पास कटोला-पराशर सड़क का 50 मीटर हिस्सा भारी बारिश की वजह से टूट गया। जिससे गाड़ियों की आवाजाही रूक गई है। बड़ी संख्या में पराशर झील की ओर जा रहे सैलानी कई घंटों से फंसे हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  योगेंद्र यादव का आरोप- CAG रिपोर्ट पर दोहरे मानदंड अपना रही है दिल्ली सरकार

पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बहरहाल सड़क को हल्के वाहनों के लिए अस्थायी तौर पर खोल दिया गया है और बचाव कार्य जारी है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में युवती को अगवाकर चलती कार में रेप की कोशिश, गुस्साई भीड़ ने मनचलों की कार में लगाई आग