ममता को बीजेपी नेता की धमकी- दिल्ली में हमारी पुलिस है, चाहते तो बाल पकड़कर निकाल देते

0
ममता
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारतीय जनता पार्टी की बंगाल यूनिट के अध्यक्ष दीपक घोष ने नोटबंदी का विरोध करने पर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने घोष के हवाले से लिखा है, ‘एक मुख्यमंत्री इस तरह के शब्द प्रधानमंत्री के लिए इस्तेमाल करती हैं वो ठीक नहीं है। जब वो दिल्ली में नाटक कर रही थीं, हम चाहते तो उनका बाल पकड़ के निकाल सकते थे। हमारी पुलिस है वहां।’ दीपक घोष के इस बयान पर पलटवार करते हुए टीएमसी के डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा, ‘राजनीति में नई गिरावट, थ्रर्ड क्लास पॉलिटिक्स। ममता बनर्जी के खिलाफ खतरनाक, धमकी भरा और व्यक्तिगत आरोप लगाए गए हैं।’ बता दें, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले का विरोध कर रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर प्रदेश मेें हुआ भयानक हादसा, 3 लोगों की मौत और 1 घायल

बनर्जी ने दिल्ली में आकर भी इस फैसले के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर दिल्ली में एक रैली को संबोधित भी किया था। जिसमें उन्होंने इस फैसले को लेकर पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। ममता बनर्जी नोटबंदी के फैसले के खिलाफ पूरे देश में रैली कर रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  मायावती ने 2 न्यूज चैनलों में खपाए करोड़ों के 500 और 1000 के पूराने नोट!
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse