टाटा इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर पद से भी हटाए गए मिस्त्री

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री को टाटा इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर पद से हटा दिया गया है। यह फैसला सोमवार(12 दिसंबर) को शेयरधारकों की मीटिंग में लिया गया। टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद उन्हें डायरेक्टर मंडल से भी हटा दिया गया।  इससे पहले मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से इस वर्ष 24 अक्टूबर को हटा दिया गया था।

इसे भी पढ़िए :  रिलायंस कम्युनिकेशंस और रिलायंस जियो में मर्जर!

जारी एक बयान के मुताबिक, टाटा इंडस्ट्रीज की 12 दिसंबर 2016 को हुई असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में कंपनी के निदेशक मंडल से साइरस मिस्त्री को हटा दिया गया। इसीलिए वह कंपनी के चेयरमैन भी नहीं रहे।

इसे भी पढ़िए :  TRAI के कारण बताओ नोटिस पर रिलायंस जियो ने दिया ये जवाब...

ईजीएम के बाद टाटा इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल में केआरएस जामवाल, आर भींगे, इरेना विट्ठल, आशीष धवन, एन श्रीनाथ और एफ एन सुबेदार शामिल हैं। टाटा इंडस्ट्रीज टाटा संस की सहायक कंपनी है। टाटा मोटर्स, टाटा पावर, टाटा स्टील समेत टाटा की कई कंपनियों की टाटा इंडस्ट्रीज में हिस्सेदारी है।

इसे भी पढ़िए :  टाटा समूह की सफलता के लिए मिस्त्री को हटाना जरूरी हो गया था: रतन टाटा