एक्सिस बैंक के लाइसेंस रद्द करने की खबरों को RBI ने बताया अफवाह

0
एक्सिस बैंक
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) ने सोमवार(12 दिसंबर) को उन खबरों का खंडन किया है जिसमे कहा जा रहा था कि वह (आरबीआई) एक्सिस बैंक का लाइसेंस रद्द करने जा रहा है। एक अधिसूचना में केंद्रीय बैंक ने कहा कि रिजर्व बैंक स्पष्ट करता है कि एक्सिस बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द करने वाली खबरें झूठी और दुर्भावनापूर्ण हैं।

इसे भी पढ़िए :  इस दीवाली फ्लिपकार्ट और ऐमजॉन के साथ-साथ पेटीएम भी देगी चौंकाने वाले ऑफर, आप जानकर हो जाएंगे हैरान

बयान में आरबीआई ने बताया कि बैंक की कुछ शाखाओं में कुछ विशेष प्रकार के नोटों को जमा करने और बदलने संबंधी कुछ गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं, लेकिन इसके मद्देनजर एक्सिस बैंक के बैंकिंग लाइसेंस को रद्द करने के लिए किसी भी कार्रवाई को शुरू नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  प्लास्टिक नोटों को दी गई मंजूरी, सबसे पहले 10 रुपये के नोटों की होगी छपाई

आपको बता दें कि ये सभी अफवाहें इसलिए तेजी से वायरल हो रही थीं, क्योंकि बीते दिनों एक्सिस बैंक की कुछ शाखाओं में कथित तौर पर अनियमितता के मामले सामने आए हैं। जिनमें कुछ कर्मचारियों को मनीलॉन्ड्रिंग के एक मामले में दोषी पाया गया था, जिसके बाद मीडिया में इस तरह की खबरें आई हैं कि ऐक्सिस बैंक का लाइसेंस रद्द हो सकता है।

इसे भी पढ़िए :  एपीआईएस इंडिया की ब्रांड एम्बेस्डर बनीं पीवी सिंधु