महाराष्ट्र में सामूहिक बलात्कार के बाद नाबालिग की हत्या

0

दिल्ली
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के कोपर्दी गांव में तीन लोगों ने एक 15 साल की लड़की से कथित सामूहिक बलात्कार किया और फिर हत्या कर दी है। रेप के बाद अपराधियों ने पीड़िता के पूरे शरीर पर जख्म दिए और उसका गला दबाने से पहले उसकी हड्डियां तोड़ दी। इस घटना से जिले में आक्रोश पैदा हो गया है। वही इस मामले पर राज्य में राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इस घटना के सामने आने के बाद ‘‘नैतिक आधार’’ पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का इस्तीफा मांगा है ।

इसे भी पढ़िए :  कावेरी पर जारी है कर्नाटक में कोहराम, अबतक 2 की मौत

हालांक पुलिस इस सामूहिक बलात्कार के सभी तीन आरोपियों – जितेंद्र शिंदे, संतोष भावल और नितिन धलुमे – को गिरफ्तार कर लिया है ।

अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि, ‘‘यह घटना 13 जुलाई को शाम 6:45 बजे से 7:30 बजे के बीच हुई, जब 15 साल की पीड़िता अपने दादाजी से मिलने के बाद घर लौट रही थी। जितेंद्र शिंदे, संतोष भावल और नितिन धलुमे नाम के तीन लोगों ने उसका पीछा किया और गला दबाकर उसे मौत के घाट उतारने से पहले, उससे हिंसक तरीके से सामूहिक बलात्कार किया। इन आरोपियों की दरिंदगी का पता इस बात से चलता है कि इन लोगों ने पीड़ित लड़की के साथ बलात्कार करने के बाद उसके दोनों कंधे को अपनी जगह से उखाड़ दिया।’’ आगे सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि इस घटना के आरोपी शिंदे उर्फ पप्पू को 14 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। जबकि अन्य दो आरोपियों को बाद में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 302 और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है।

इसे भी पढ़िए :  घर से शैचालय की चोरी, महिलाओं ने कराई शिकायत दर्ज, पूरा मामला सुनकर आप भी चौंक जायेंगे

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कल से महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। इस घटना पर विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने आज मुख्यमंत्री फडणवीस के इस्तीफे की मांग की। राज्य सरकार के गृह विभाग की जिम्मेदारी माहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास ही है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार को महबूबा की चेतावनी, कहा- धारा 370 को कमजोर करना सबसे बड़ा राष्ट्रविरोधी कदम होगा