मणिपुर: उग्रवादियों के हमले के बाद आम जनजीवन ठप्प, इंटरनेट सेवा पर लगी रोक

0
मणिपुर

मणिपुर की राजधानी इंफाल में जनजातीय उग्रवादियों द्वारा आर्थिक नाकेबंदी और हमला के बाद लगातार बढ़ती घटनाओं के कारण सरकार ने पश्चिम इंफाल इंटरनेट सेवाओं को रोकने का फैसला किया है। सरकार को सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक संदेशों के फैलने का डर है जिसको ध्यान रखते हुए पश्चिम इंफाल के उपायुक्त ने तत्काल प्रभाव से इंटरनेट सेवाओं को रोकने के लिए आदेश जारी किए हैं।

इसे भी पढ़िए :  आरक्षण मामले पर हाईकोर्ट के फैैसले को चुनौती देगी गुजरात सरकार

उपद्रवियों ने कई जगहों पर वाहनों में आग लगा दी साथ ही कई ट्रकों पर भी हमले किए गए हैं। एनएससीएन (आईएम) द्वारा गुरुवार को कथित तौर पर जनजातीय उग्रवादियों द्वारा आर्थिक नाकेबंदी और घात लगाकर हमला करने के खिलाफ ख्वैरमबंद बाजार की महिला विक्रेताओं के आह्वान पर बुलाए गए राज्यव्यापी बंद के कारण मणिपुर में जनजीवन बिल्कुल ठहर गया है।

इसे भी पढ़िए :  ललिता खुदकुशी मामला: कबड्डी खिलाड़ी को मुंबई से गिरफ्तार करेगी दिल्ली पुलिस

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई जिलों में महिलाएं सड़कों पर आ गईं और एनएससीएन के विरोध में वाहनों का परिचालन अवरूद्ध कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  गायत्री प्रजापति केस : गवाह ने बताया जान को खतरा, एम्स में हमले की कोशिश