राहुल गांधी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, चुनाव लड़ने पर हुई चर्चा

0
नवजोत सिंह सिद्धू
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नवजोत सिंह सिद्धू ने नई दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात में आगामी पंजाब चुनाव को लेकर सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत सिंह कौर के कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने पर चर्चा हुई। इस मीटिंग को लेकर अभी सिद्धू या कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इसे भी पढ़िए :  LOC पर संदिग्ध गतिविधियां जारी, सेना की चौकसी से पकड़ा गया घुसपैठिया

नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए सस्पेंस कायम रखा है। सिद्धू एक अन्य माध्यम के जरिए कांग्रेस के टॉप नेतृत्व को संकेत दे रहे हैं कि वह अमृतसर (ईस्ट) सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। इस सीट से उनकी पत्नी बीजेपी टिकट पर जीती थीं और मौजूदा विधायक भी हैं।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस-सपा के गठबंधन का आखिरी फैसला बीजेपी के नफे-नुकसान और इशारे पर होगा: मायावती

माना जा रहा है कि सिद्धू के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर अमरिंदर सिंह ‘असहज’ हैं। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि अमरिंदर सिंह यह सवाल उठा सकते हैं कि सिद्धू अमृतसर लोकसभा सीट से क्यों नहीं चुनाव लड़ना चाहते, जहां से अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा दिया है।

इसे भी पढ़िए :  ये महिला बनना चाहती हैं सिद्धू की PA, कहा- 'बिना वेतन के करूंगी नौकरी'
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse