Use your ← → (arrow) keys to browse
कर्नाटक के सिरसी में बीजेपी सांसद अनंत कुमार हेगड़े पर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर और स्टाफ पर मारपीट करने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। सोमवार को हुई घटना में डॉ मधुकेश्वरा जीवी, डॉ बालचंद्र और डॉ राहुल मार्शकर सांसद के गुस्से का शिकार बने और ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में हेगड़े हॉस्पिटल स्टाफ के साथ मारपीट करते नज़र आ रहें हैं।
इसे भी पढ़िए : नोटबंदी: सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को फटकार, कहा-मामला गंभीर, सड़कों पर हो सकते हैं दंगे
इस पर सांसद का कहना है कि वे (डॉक्टर) अस्पताल में भर्ती उनकी मां का ख्याल नहीं रख रहे थे। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस के मुताबिक, वह अस्पताल के स्टाफ द्वारा शिकायत किए जाने का इंतजार कर रहे हैं।
नेक्स्ट पेज पर देखें वीडियो
Use your ← → (arrow) keys to browse
































































