बेंगलुरु में शर्मनाक घटना : CCTV में हुई कैद, अकेली लड़की को देखकर कैसे इंसान बना जानवर

0
बेंगलुरु
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

देश में लड़की के साथ छेड़छाड़ कर देने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है। ये मामला है बेंगलुरु का, जहां घर से महज कुछ दूरी पर ही एक लड़की को कुछ मनचलों ने परेशान करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते ये मनचले हैवानियत पर उतर गए। शहर में नए साल के मौके पर लड़कियों और महिलाओं से कई जगहों पर छेड़छाड़ की खबरें आई थीं। लेकिन ऐसा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जो किसी भी सभ्य समाज में अस्वीकार है।

इसे भी पढ़िए :  मजबूरी ने जयललिता को एक्ट्रेस बनाया, और महत्वाकांक्षा ने बनाया सीएम - पढ़िए ‘अम्मा’ की पूरी कहानी

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि अपने घर से महज कुछ ही दूरी पर जब लड़की रात में सड़क पर अकेली घर की ओर बढ़ रही थी। तब दो लड़के स्कूटर से उसके पीछे से आते हैं और आगे आकर रुक जाते हैं। लड़की को कुछ शक होता है और वह तेजी से निकलने की कोशिश करती है लेकिन स्कूटर एक शख्स उतरकर उसके आगे खड़ा हो जाता है।

इसे भी पढ़िए :  हैदराबाद यूनिवर्सिटी में वेमुला के बाद एक और छात्र ने की खुदकुशी

 

उसके बाद इन मनचले अपनी हैवानियत पर उतर आए और फिर जो हुआ वो अत्यंत निंदनीय है। उसके लड़के ने लड़की से छेड़खानी के बाद जैसे उसे सड़क पर पटक दिया और फिर दोनों लड़के स्कूटर में भाग निकले। यह घटना रात करीब 2.30 बजे की है। और पूरी वारदात एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसी घर के मालिक ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस और मीडिया को इसकी जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  'हिन्दू आतंकी' हैं सीएम योगी : न्यूयॉर्क टाइम्स

 

 

घटना में समाज को शर्मसार करने के लिए इतना ही काफी नहीं था। कुछ दूरी पर कुछ और लोग खड़े थे लेकिन उनमें से कोई भी लड़की की मदद के लिए आगे नहीं आया। इस वीडियो के सामने आने के बाद महिलाओं के सुरक्षित माने जाने वाले बेंगलुरु जैसे शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था पर सवाल उठना तो लाजमी है।

अगली स्लाइड में देखें वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse