सपा विधायक के खाते में आए इतने पैसे जिन्हें जानकर चौक जाएंगे आप

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नोटबंदी के बाद ऐसे कई मामले सामने आए जिसने लोगों की नींद उड़ा दी। जिन अकाउंटस में अभी तक हजारों रूपये भी बढ़ी मुश्किल से जमा होते है। उन अकाउंटस में अब लाखो करोड़ो रूपये जमा हो रहे है। जिससे परेशान होकर कई लोगों ने पीएम को लेटर भी लिखा है, कि उसकी जांच की जाए। हाल ही में क मामल सामन आया था। मेरठ में रहने वाले एक परिवार के जनधन खाते में करोड़ों रुपए आ गए थे। आम इंसान के बैंक अकाउंटस में इतना पैसा आना किसी को भी चौका देगा। लेकिन इस बार सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के गनर गुलाम जिलानी के खाते में 99 करोड़ 99 लाख रुपए आ गए हैं। इतने की रकम देखकर वह हैरान रह गए। बाद में गनर ने विधायक के साथ मिलकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और डीएम को इस बारे में जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  आरजे खुदकुशी मामले में सेना का मेजर गिरफ़्तार

खाते में इतनी भारी रकम आने की जानकारी विधायक के गनर को उस समय हुई जब वह मंगलवार को एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे। पैसे तो नही निकले लेकिन जब उन्होंने अकाउंट स्टेटमेंट निकाला तो उनके होश उड़ गए। गनर ने तुरंत इस बात की जानकारी विधायक इरफान सोलंकी को दी। गिलानी का खाता भारतीय स्टेट बैंक में है।

इसे भी पढ़िए :  महिला कार्यकर्ता के आत्महत्या करने के बाद निशाने पर आम आदमी पार्टी

गुलाम जिलानी ने बताया कि उन्हें पैसों की जरुरत थी, जिस वजह से वह रुपए निकालने एटीएम गए थे। लेकिन मशीन से रुपए नहीं निकले तो अकाउंट स्टेटमेंट निकला। जिससे पता चला कि मेरे खाते में 99 करोड़ 99 लाख 2 हजार 724 आ रुपए गए थे। जिसके बाद विधायक इरफान सोलंकी के साथ जाकर डीएम से शिकायत की। उन्होंने बताया कि डीएम ने इस मामले में जांच करने का आश्वासन दिया है। हालांकि इस बात का पता अभी तक नहीं चल सका है कि क्या बैंक के सिस्टम में तकनीकी खामी की वजह से ऐसा हुआ है या फिर कोई और वजह है। बता दें कि गुलाम जिलानी पिछले कई सालों से सपा विधायक इरफान सोलंकी के गनर है। विधायक ने इसे केंद्र की नाकामी करार दिया है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी ने GST का मतलब बताया- Going Stronger Together
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse