समाजवादी पार्टी में सुलह के आसार, अमर सिंह को दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता

0
बैकफुट
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

समाजवादी पार्टी चल रहे संघर्ष में बेटा बाप पर भारी पड़ता दिख रहा है। मुलायम खेमा बैकफुट पर नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि मुलायम अपने बेटे अखिलेश की उस शर्त पर रजामंद हो सकते हैं, जिसकी मांग वह काफी वक्त से कर रहे हैं। यह मांग है पार्टी के नेता अमर सिंह को बाहर का रास्ता दिखाने की। अखिलेश ने अमर सिंह को परिवार में जारी विवाद की जड़ करार दिया था। वहीं, माना जा रहा है कि अखिलेश खेमा फिलहाल पार्टी पर पूर्ण नियंत्रण करने की दिशा में काम कर रहा है। इसी क्रम में आज अखिलेश के करीबी रामगोपाल यादव चुनाव आयोग जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  पंज्जे का चुनावी प्रचार: मथुरा में राहुल गांधी का 'रोड शो' आज

लखनऊ स्थित मुलायम के अवास पर शुक्रवार को एक मीटिंग हुई। इसमें अमर सिंह के अलावा शिवपाल यादव भी पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में ताजा हालात पर चर्चा हुई। अमर सिंह ने यह एक बार फिर कहा कि अगर उनके इस्तीफे से परिवार में विवाद थम जाता है तो वे इसके लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़िए :  मोदी जी खुद अच्छा कर नहीं सकते और हमें भी नहीं करने दे रहे हैं: केजरीवाल

उधर, इससे पहले शिवपाल अखिलेश से मिलने भी पहुंचे। उन्होंने अखिलेश को बताया कि वह और अमर सिंह इस्तीफे के लिए तैयार हैं। यह संदेश भी दिया कि नेताजी यानी मुलायम ने अखिलेश को मिलने के लिए बुलाया है। उधर, मुलायम से मिलने निकले अमर बेहद गंभीर नजर आए। आम तौर पर मीडिया से हंसकर बात करने वाले अमर नजरें बचाते नजर आए।

इसे भी पढ़िए :  हिरासत में लिये गये अखिलेश यादव
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse