J&K: नेशनल कांफ्रेस के विधायक के आवास पर आतंकी हमला

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार(6 जनवरी) को राज्य के विपक्षी नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के एक विधायक के आवास पर आतंकियों ने गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि विधायक के घर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की ओर से जवाबी कार्रवाई करने पर आतंकी वहां से भाग निकले।

इसे भी पढ़िए :  एक और शख्स चढ़ा भीड़ की भेंट, झारखंड में बीफ ले जाने के शक में अधेड़ को पीटा, मौत

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शोपियां में जैनापोरा के चित्रीगाम में विधानसभा के सदस्य शौकत अहमद गनी के आवास पर सुबह साढ़े पांच बजे गोलीबारी की गई।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी के इस पूर्व नेता के पास से मिले 33 लाख रुपये के 2000 के नए नोट

अधिकारियों के मुताबिक, उस समय अहमद राज्य विधानसभा के जारी बजट सत्र के सिलसिले में जम्मू में थे। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के काफिले पर हमला, TMC कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप