शराब बनाने में एक्सपर्ट महिलाएं गिरफ्तार, 32 लीटर कच्ची शराब बरामद

0

उत्तर प्रदेश की कौशाम्बी पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले एक गिरोह का भंडा-फोड़ किया है। इस गिरोह की सभी सदस्य महिलायें हैं। पुलिस ने इनके पास से 32 लीटर अवैध कच्ची शराब, पांच कुंतल लहन और शराब बनाने केसभी उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस अब कानूनी कार्यवाही पूरी कर आरोपी महिलाओ को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब विधानसभा चुनाव: AAP ने जारी की 19 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे मिली जगह

 

महिलाये पर आरोप है कि यह अवैध शराब के काले कारोबार में सालों से लिप्त हैं।  पुलिस ने यहां एक छोटे उद्धोग की तरह अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने के कारोबार का भांडाफोड़ किया। गिरफ्तार महिला आरोपी संगीता का कहना है कि उसका बच्चा बीमार है जिसके इलाज के लिए उसके पास रुपये नहीं थे जिसके कारण वह पिछले एक हफ़्त से अवैध शराब बनाने का काम शुरू किया है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में चिकनगुनिया का कहर जारी, अबतक 6,700 से अधिक मामले सामने आए

 

कौशाम्बी पुलिस के अधिकारी अवैध शराब के गोरख़धंधे में लिप्त इन महिलाओ के गैंग की गिरफ्तारी को बड़ी क़ामयाबी बता रहे हैं। कौशाम्बी पुलिस अधिक्षक वीरेन्द्र कुमार के मुताबिक सराय अकिल पुलिस को इस अवैध काले कारनामे की सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाही करते हुए यह सफ़लता मिली है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी महिलाओ के पास से 32 लीटर कच्ची शराब और 5 कुंतल लहन के साथ शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

इसे भी पढ़िए :  कोविंद ने दिया राज्यपाल पद से इस्तीफ़ा, केसरीनाथ त्रिपाठी को मिला प्रभार