नीतीश ने बताया आखिर क्यों जमीन पर बैठे लालू यादव

0
लालू
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पिछले दिनों पटना में हुए प्रकाश उत्सव के अंतिम दिन राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव मंच पर नहीं जमीन पर बैठे। इस मुद्दे पर जारी बवाल के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर सोमवार को सफाई दी। उन्होंने कहा कि कौन कहां बैठेगा यह फैसला तख्त हरमंदिर साहिब की समिति ने किया था। गुरुद्वारे में कोई कुर्सी पर नहीं बैठता, बल्कि सब जमीन पर बैठते हैं।

इसे भी पढ़िए :  अंबेडकर भवन में तोड़फोड़ के बाद फूटा गुस्सा, विरोध प्रदर्शन की तैयारी

नीतीश ने कहा कि प्रकाश पर्व पर मिली वाहवाही बिहार के कुछ लोगों को अच्छी नहीं लगी। यह विवाद कुछ चंद लोगों का नजरिया दर्शाता है। उन्होंने संवाददाता सम्मलेन में ऐसे लोगों को अब सुधरने की सलाह दे डाली।

इसे भी पढ़िए :  सिंधु समझौते पर मोदी का आक्रामक रूख - ‘खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा’

पूरे आयोजन की फंडिंग से संबंधित विवाद पर भी नीतीश ने कहा कि यह सब कुछ राज्य सरकार ने अपने सामर्थ्य से किया। सब कुछ अच्छी नीयत और उत्साह से किया गया इसलिए कार्यक्रम सफल हुआ, लेकिन नीतीश ने सफल आयोजन के लिए अपने सारे अधिकारियो को एक बार फिर से बधाई दी।

इसे भी पढ़िए :  जेएनयू परिसर में मिले लावारिस बैग से देशी कट्टे समेत 7 गोलियां बरामद
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse