50,000 से अधिक नकद लेनदेन पर टैक्स लगा सकती है सरकार

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। नोटबंदी के एलान के बाद सरकार ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए छूट से लेकर ईनाम तक की लगातार कई घोषणाएं कर चुकी है। इस बीच सरकार एक ऐसा फैसला कर सकती जो आम आदमी के लिए झटका साबित होगा।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार का तोहफा, नए साल में एटीएम से निकाल सकेंगे 2500 की जगह 4500 रूपए

देश में डिजिटल भगुतान को बढ़ावा देने के लिए गठित मुख्यमंत्रियों की समिति ने केंद्र सरकार से 50,000 रुपए से अधिक नकद लेनदेन पर टैक्स लगाए जाने की सिफारिश की है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता वाली समिति ने मंगलवार(24 जनवरी) को मोदी सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: रुपये का लुढ़कना जारी, आपकी थाली पर पड़ेगा बुरा असर

मुख्यमंत्रियों की इस समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बड़े लेनदेन के मामले में नकदी के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए 50,000 रुपए से अधिक के लेनदेन पर बैंकों द्वारा टैक्स लगाया जाए। साथ ही हर तरह के बड़े लेनदेन में नकदी के लेनदेन की अधिकतम सीमा तय की जाए।

इसे भी पढ़िए :  दवाई लेने से पहले रहें सावधान, भारत की इन बड़ी कंपनियों की दवाईयां क्वालिटी टेस्ट में फेल

पूरी खबर पढ़ने के लिए आगे क्लिक करें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse