नोटबंदी: 500-1000 के पुराने नोटों को बदलने के लिए मिल सकता है एक और मौका

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। पिछले साल आठ नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी के एलान के बाद बंद हो चुके 500 और 1000 के पुराने नोटों को बदलने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) एक और मौका दे सकता है।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, आरबीआई से लोगों ने आग्रह किया है कि जो लोग 30 दिसंबर तक 1000 और 500 के नोट बदलवाने या जमा करवाने में विफल रहे हैं उन्हें एक और मौका दिया जाए।

इसे भी पढ़िए :  यहां पढ़ें GST लागू होने के बाद कितने बढ़े घरेलू गैस के दाम

अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इसकी सीमा केवल 2000 रुपए रखी जा सकती है और केंद्रीय बैंक इसके लिए कोई अलग व्यवस्था भी कर सकता है।

इसे भी पढ़िए :  Snapchat को भारी पड़ा भारतीयों का गुस्सा, भुगतना पड़ा ये भारी नुकसान

सूत्रों के मुताबिक हालांकि इस तरह का कोई भी फैसले लेने से पहले आरबीआई और सरकार इस बात का पूरा ख्याल रखेगी कि कालाधन रखने वाले इसका दुरुपयोग न पाएं।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर TOI के सर्वे ने खोली बीजेपी के सर्वे की पोल, पढ़िए- कितने फीसदी जनता मोदी के साथ

गौरतलब है कि नोटबंदी के एलान के बाद 30 दिसंबर 2016 की तारीख पुराने नोटों को बैंकों में जमा करने के लिए तय की गई थी। वहीं, 31 मार्च 2017 तक रिजर्व बैंक में पुराने नोट जमा कराने का प्रावधान रखा गया है।