नोटबंदी: 500-1000 के पुराने नोटों को बदलने के लिए मिल सकता है एक और मौका

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। पिछले साल आठ नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी के एलान के बाद बंद हो चुके 500 और 1000 के पुराने नोटों को बदलने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) एक और मौका दे सकता है।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, आरबीआई से लोगों ने आग्रह किया है कि जो लोग 30 दिसंबर तक 1000 और 500 के नोट बदलवाने या जमा करवाने में विफल रहे हैं उन्हें एक और मौका दिया जाए।

इसे भी पढ़िए :  इस बजट में मोदी सरकार दे सकती है ये बड़ी राहत, इनकम टैक्स रेट में मिल सकती है तगड़ी छूट

अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इसकी सीमा केवल 2000 रुपए रखी जा सकती है और केंद्रीय बैंक इसके लिए कोई अलग व्यवस्था भी कर सकता है।

इसे भी पढ़िए :  अब हवाई टिकट के साथ ही बुक करा सकेंगे ओला-उबर

सूत्रों के मुताबिक हालांकि इस तरह का कोई भी फैसले लेने से पहले आरबीआई और सरकार इस बात का पूरा ख्याल रखेगी कि कालाधन रखने वाले इसका दुरुपयोग न पाएं।

इसे भी पढ़िए :  यूपी: BJP नेताओं ने कलाकारों को बांटे पुराने नोट

गौरतलब है कि नोटबंदी के एलान के बाद 30 दिसंबर 2016 की तारीख पुराने नोटों को बैंकों में जमा करने के लिए तय की गई थी। वहीं, 31 मार्च 2017 तक रिजर्व बैंक में पुराने नोट जमा कराने का प्रावधान रखा गया है।