‘राहुल-अखिलेश को झटका, यूपी में BJP को अकेले मिल सकता है बहुमत’

1
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर किए गए एक सर्वे में कांग्रेस-सपा के बीच हुए गठबंधन को तगड़ा झटका लगता हुआ दिख रहा है। जी हां, एक सर्वे के मुताबिक, यूपी चुनावों के परिणाम एकतरफा भाजपा के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। सर्वे के मुताबिक वोट शेयर के मामले में सबसे अधिक नुकसान सपा-कांग्रेस गठबंधन को होता दिख रहा है।

इसे भी पढ़िए :  लोकतंत्र में कोई वीआईपी नहीं होता : सीएम योगी

टाइम्स नाउ-वीएमआर सर्वे में मिले परिणाम के मुताबिक, यूपी विधानसभा की 403 सीटों में से भाजपा को 202 सीटें मिलते हुए दिख रहा है। आपको बता दें कि यूपी विधानसभा के लिए ठीक बहुमत का आंकड़ा भी 202 सीटों का ही है। सर्वे में बसपा और सपा-कांग्रेस गठबंधन को करारी शिकस्त मिलती दिख रही है।

इस महीने जनवरी में किए गए सर्वे के मुताबिक, बसपा को 47 सीटें, कांग्रेस-एसपी गठबंधन को 147 सीटें और अन्य को सात सीटें मिल सकती हैं। सर्वे की माने तो भाजपा उत्तर प्रदेश में अकेले अपने दम पर सरकार बना सकती है। टाइम्स नाउ-वीएमआर सर्वे के मुताबिक, बसपा को इस बार 24 फीसदी, सपा-कांग्रेस को 31 फीसदी और बीजेपी को 34 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद जताई गई है।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब में आरएसएस के सह सरसंघचालक को अपराधियों ने गोली मारी, हालत गंभीर

टाइम्स नाउ वीएमआर सर्वे में सीटों के मामले में एसपी-कांग्रेस गठबंधन और बीएसपी को बहुत ज्यादा नुकसान होता दिख रहा है। 2012 के विधानसभा चुनाव में बीएसपी को 80 सीटें मिली थीं। कांग्रेस-एसपी की सीटों को जोड़ दिया जाए तो 2012 में इन दोनों दलों को मिलाकर 252 सीटें मिली थीं।

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना की बीजोपी को नसीहत, यूपी चुनाव को लेकर ना बनें मदमस्त हाथी

पूरी खबर पढ़ने के लिए आगे क्लिक करें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse