अन्नाद्रमुक ने की जयललिता को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ पार्टी अन्नाद्रमुक सदस्यों ने राज्यसभा में गुरुवार(2 जनवरी) को राज्य की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने और नोबेल पुरस्कार के लिए उनके नाम की अनुशंसा किए जाने की मांग की।

इसे भी पढ़िए :  AIADMK ने शशिकला को पार्टी से किया बाहर, जनरल काउंसिल में हुआ फैसला

उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान अन्नाद्रमुक की विजिला सत्यनारायण ने कहा कि जयललिता ने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए राज्य के हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने कहा कि जयललिता ने महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष योजनाएं चलाईं, गरीबों के लिए नि:शुल्क अनाज की व्यवस्था की और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इसे भी पढ़िए :  समाजवादी पार्टी के तीन MLC ने दिया इस्तीफा

अपने लोकप्रिय नेता की तारीफ में उन्होंने कहा कि जयललिता की लोकप्रियता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके निधन के बाद उनके विरोधियों तक ने कहा कि वह कभी नहीं चाहते थे जयललिता का निधन हो। उनसे लगाव की वजह से ही राज्य की जनता उन्हें ‘अम्मा’ कहती थी।

इसे भी पढ़िए :  शशिकला का भतीजा और AIADMK का पूर्व उप महासचिव दिनाकरन गिरफ्तार, EC को घूस देने का आरोप

पूरी खबर पढ़ने के लिए आगे क्लिक करें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse