छात्राओं का यौन शोषण करता था यह प्रिंसिपल, गिरफ्तार

0
प्रिंसिपल

केंद्रीय विद्यालय स्कूल के प्रिंसिपल को POCSO ऐक्ट के तहत एक छात्रा को छेड़ने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

डीसीपी चंद्रगुप्ता ने कहा कि हमने सदाशिव नगर के केंद्रीय विद्यालय स्कूल के प्रिंसिपल को प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेन्सेज(POCSO) के तहत छात्राओं के शारीरिक शोषण के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया था।

इसे भी पढ़िए :  किसान आंदोलन: मध्य प्रदेश में फिर भड़की हिंसा, एक किसान की मौत

प्रिंसिपल कुमार ठाकुर को उनके स्कूल से गिरफ्तार करके सिटी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  दही हांडी कार्यक्रम को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

बेंगलुरु चिल्ड्रन नोडल सेंटर के नेडल डायरेक्टर वासुदेव शर्मा ने पुलिस को एक खत लिखा। शर्मा ने उस खत में आरोप लगाया कि प्रिंसिपल कक्षा 10 और 12 की लड़कियों का पिछले 3 सालों से यौन उत्पीड़न कर रहे थे। शिकायत में यह भी लिखा गया था कि वह वॉट्सऐप में छात्राओं को पर्सनल मेसेज भेजते थे।

इसे भी पढ़िए :  साइंटिस्ट निकला नशे का सौदागर, एनसीबी ने 231 ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार