पंजाब चुनाव में दहशत फैलाने की साजिश, पोलिंग बूथ पर फायरिंग

0
प्रतीकात्मक फोटो।

नई दिल्ली। पंजाब में शुनिवार(4 फरवरी) को हो रहे विधानसभा चुनाव में दहशत फैलाने की साजिश की गई। दरअसल, फिरोजपुर के एक पोलिंग बूथ के बाहर दो अज्ञात बाइक सवार लोगों ने फायरिंग कर दी। इस पोलिंग बूथ को संवेदनशील घोषित किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी के 75 मिनट के दौरे में 44 लाख रुपये खाने-पीने पर खर्च, पीएमओ ने मांगी रिपोर्ट

साथ ही तरनतारन के लालू घुमन गांव में भी तीन अज्ञात बाइक सवारों ने फायरिंग की। गोली एक शख्स को लगी, जिसे फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हैरानी की बात यह है कि इस घटना को भारी सुरक्षा के बीच अंजाम दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  कंसास फायरिंग: भारतियों की जान बचाने वाले ने कहा, अब वे मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं!

साथ ही कई जगहों पर झड़प हुई, पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में ​भिड़ गए और एक दूसरे पर ईंट पत्थर भी चलाए। माहौल इतना बिगड़ा कि पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

इसे भी पढ़िए :  सिरसा और पंचकूला में हालात और बिगड़ा, राम रहीम समर्थकों ने मीडियाकर्मियों को बनाया निशाना, तीन लोगों की हुई मौत