धर्म के नाम पर 13 साल की ममता और 15 साल के रोहित की हुई शादी, दोनों बच्चे चाहते हैं पढ़ना

0
नबालिग विवाह
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: करोड़ों के सरकारी विज्ञापन, जागरूकता, लेखों और हजारो एनजीओ के बावजूद देश से नबालिग विवाह खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। लोग कभी अज्ञानता, कभी गरीबी तो कभी दहेज के कारण अपनी लड़की की शादी कम उम्र में ही कर दे रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान से आजादी की मांग को लेकर 'सिंधियों' ने किया प्रदर्शन

ताजा मामला हैदराबाद का है। लड़की की उम्र मात्र तेरह साल है यानि कि खेलने और पढ़ने की उम्र लेकिन आज उसके हाथ में मेंहदी से रचे हुए हैं और गले में मंगलसूत्र डला है। स्कूल जाने की उम्र में ममता (बदला हुआ नाम) आज किसी की पत्नी बन गई है।

इसे भी पढ़िए :  एक किस ने बचाई प्रेम कहानी, वरना लव स्टोरी का हो जाता THE END

कानून के हिसाब से देश में शादी करने के लिए लडकी की उम्र कम से कम 18 साल होना जरूरी है। जबकि लड़के के लिए 21 साल होना अनिवार्य है। लेकिन 13 साल की ममता और 15 साल का रोहित (बदला हुआ नाम) को आज शादी के बंधन में बांध दिया गया है। यह कार्य इनके माता पिता ने गुप्त से किया है।

इसे भी पढ़िए :  सपा के चुनाव प्रचार का आगाज, मुलायम सिंह ने गाजीपुर से किया चुनावी रैली का शंखनाद
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse