लड़की ने लड़की पर फ़ेंका तेज़ाब, जानिए क्यों

0

नई दिल्ली। दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंक दिया गया। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेजाब फेंकने का आरोप पीड़ित लड़की की सहेली पर लगा है। लड़की के चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोग उसे अस्पताल ले गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली टॉप तो झारखंड फ्लॉप

पीड़ित लड़की की मां के आरोपों के मुताबिक सहेली ने फोन कर पीड़ित को बुलाया और अपने भाई से शादी करने के लिए कहा। इस पर पीड़ित लड़की ने जवाब दिया कि जहां उसके मां-बाप चाहेंगे वहीं वो शादी करेगी। सूत्रों की माने तो लड़की के इस जवाब पर दूसरी लड़की भड़क गई और उसने उसके चेहरे पर तेजाब फ़ेंक दिया। तेजाब के चलते पीड़ित लड़की की आंखें नहीं खुल रही है। हालांकि डॉक्टर लड़की की जिंदगी को खतरे से बाहर बता रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  तेलंगाना: CM ने मां भद्रकाली को 3.7 करोड़ का चढ़ाया सोने का मुकुट

जानकारी के मुताबिक जिस लड़के की बात की जा रही है वह लड़का पहले भी 2 या 3 बार पीड़िता के घर आ चुका है।

इसे भी पढ़िए :  ज्यादा वसूली गई फीस को वापस करें प्राइवेट स्कूल : अरविंद केजरीवाल