राजवीर दिलेर: एक ऐसा दलित प्रत्याशी जो आज भी जमीन पर बैठकर अगड़ी जातियों के यहां वोट मांगता है

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: राजाराम मोहन राय, गांधी, अंबेडकर सहित कई और नेताओं ने समाज से उंच-नीच, जात-पात हटाने के लिए कई प्रयास किए। लेकिन इनके प्रयासों के बावजूद देश आज भी इन कुरितियों से निकलने का संघर्ष कर रहा है।

सभी नेता इन्हें दूर करने के लिए कहते हैं, खासकर चुनाव के समय लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां करती है। कुछ इसी तरह का हाल यूपी चुनाव के समय भी देखने को मिल रहा है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी विधानसभा चुनावों में हो सकता है सपा और कांग्रेस का गठबंधन

एक तरफ सभी पार्टियों के नेता दलितों के घर भोजन कर समाज में ऊंच-नीच, जात-पात को मिटाने का संदेश दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ इस चुनावों में ऐसे प्रत्‍याशी भी देखे जा रहे हैं जिनको अभी भी इस जाति दंश को झेलना पड़ रहा है। यूपी चुनावों के लिहाज से इसी कड़ी में एक दलित प्रत्‍याशी को भी इसी तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। यह आलम तब है जब इस प्रत्‍याशी के पिता खुद भी पांच बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके हैं।

इसे भी पढ़िए :  जानिए क्यों बीजेपी की जीत से डरा चीनी मीडिया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse