नगालैंड: आदिवासी संगठनों ने सीएम को दी धमकी, कहा- इस्तीफा दें, वर्ना बुरे अंजाम के लिए तैयार रहें

0
नगालैंड

नगालैंड के मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग से आदिवासी संगठनों ने इस्तीफे की मांग करते हुए ऐसा ना करने पर गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी है। नगालैंड ट्राइब्स एक्शन कमेटी (कोहिमा) और संयुक्त समन्वय समिति ने मुख्यमंत्री को यह चेतावनी दी है।

 

 

 

बता दें कि राज्य के शहरी निकायों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का नगा आदिवासी समूहों ने पुरजोर विरोध किया था। इसे लेकर हिंसा हो गई, जिसके बाद इसके आदिवासी संगठनों ने मुख्यमंत्री जेलियांग को इस्तीफे देने के लिए तीन दिन की मोहल्लत दी थी।

इसे भी पढ़िए :  मुसलमानों ने हमारी सरकार बनवाई , क्योंकि भाजपा ने अयोध्या में मस्जिद गिराई ’ - मुलायम

 

 

इन नगा संगठनों ने अपने बयान में कहा था कि नैतिक आधार पर मुख्यमंत्री का इस्तीफा ही एकमात्र तर्कसंगत कार्रवाई हो सकती है, जो शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) चुनावों के मद्देनजर कुछ क्षेत्रों में लोगों के मरने, घायल होने और संपत्ति को नुकसान को कम कर सकती है।”

इसे भी पढ़िए :  पलक झपकते ही बड़े अधिकारियों की मौजूदगी में गुम हुआ 3.5 करोड़ कैश, CISF पर उठे सवाल

 

आदिवासी संगठनों की यह मोहलत शुक्रवार को खत्म हो गई है। इस पर संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा, “मोहलत खत्म होने के बाद राज्य के लोगों के पास कड़े कदम उठाने के अलावा कोई और रास्ता ही नहीं बचेगा और इसके जो भी परिणाम होंगे उसके लिए टी आर जेलियांग और उनका मंत्रिपरिषद पूरी तरह से जिम्मेदार होगा।”

इसे भी पढ़िए :  मायावती के खिलाफ बीएसपी में बगावत, दो फाड़ होगी पार्टी?

 

 

यह कदम उस समय उठाया गया है जब गुरुवार को मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से राजधानी दिल्ली में मुलाकात कर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के साथ शहरी स्थानीय निकाय चुनाव कराने के संवैधानिक दायित्व को पूरा करने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता जताई थी।