उत्तराखंड में 68% वोटिंग, यूपी में दूसरे चरण में 65% मतदान

0
ईवीएम
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया। मतदान खत्म होने के साथ ही 11 जिलों की 67 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई । वहीं उत्तराखंड में भी 69 सीटों के लिए वोटिंग पूरी हो गई। उत्तराखंड में कुल 68 फीसदी मतदान हुआ। वहीं यूपी में 65% से ज्यादा वोटिंग हुई है।

इसे भी पढ़िए :  'जलवा जिसका कायम है, उसका नाम मुलायम है' का राजनीतिक सफर अंतिम पड़ाव में, पढ़िए पूरा घटनाक्रम

इस बीच रामपुर के रज़ा डिग्री कॉलेज में मतदान के दौरान बसपा उम्मीदवार डॉक्टर तनवीर और सपा उम्मीदवार आजम खान के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। वहीं बिजनौर की नहटौर विधानसभा में अमीनाबाद और शेखपुरा गांव के मतदाताओं ने विकास न होने की बात कहते हुए चुनाव का बहिष्कार किया।

इसे भी पढ़िए :  मंदसौर : गोलीबारी के बाद से कई किसान अभी भी लापता, पीड़ितों से मिले शिवराज सिंह चौहान

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मदकोट बूथ पर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। साथ कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष के साथ मारपीट भी की गई।

इसे भी पढ़िए :  UP विधानसभा चुनाव: BSP ने जारी की 100 उम्मीदवारों की पहली सूची
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse