BMC चुनाव 2017 : 227 सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी-शिवसेना आमने-सामने

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

मुंबई के सियासी गलियारे का किंग कौन होगा वहां के वोटर आज इसका फैसला कर रहे हैं। मुंबई में बीएमसी यानी नगरनिगम के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। बीएमसी की 227 सीटों पर वोटिंग शुरु हो गई है। महाराष्ट्र के बाकी 9 नगर निगम और 11 जिला परिषदों के लिए भी वोटिंग हो रही है।

इसे भी पढ़िए :  इप्टा के सम्मेलन में सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान को लेकर हुआ झड़प, एक घायल

नगर निकाय चुनावों में इस बार स्‍वच्‍छ पानी, सड़कों और कूड़े जैसे परंपरागत मुदों से इतर कुछ नए मुद्दे चर्चा में हैं। देखना यह होगा की किसको मिलता है मौका लोगों की मुश्किलों को खत्म करने का।

इसे भी पढ़िए :  बीएमसी चुनाव में बीजेपी दूसरे स्थान पर, पहला स्थान पाकर भी खुश नहीं शिवसेना? जानें क्या रहा कांग्रेस का हाल

नगर निकाय चुनावों के लिए तमाम जानी-मानी हस्तियां वोटिंग के लिए पहुंच रही हैं। क्रिकेटर संदीप पाटिल और उनकी पत्नी ने शिवाजी पार्क स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने मुंबई के लोगों से घरों से बाहर आकर मतदान करने की अपील भी की। कोलाबा में टीना अंबानी ने मतदान किया। टीना अंबानी ने कहा कि उन्होंने मुंबई में अच्छे काम के लिए मतदान किया। आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने नागपुर में मतदान किया।

इसे भी पढ़िए :  वोट डालने पहुंचे वरुण धवन के साथ पोलिंग बूथ पर ऐसा क्या हुआ कि उनका जमकर उड़ा मजाक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse