नमस्ते अंकल बोलकर लूट लेता था ये गैंग, ऑडी में घूमते थे लुटेरे

0
नमस्ते
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली का एक ऐसा गैंग जो सिर्फ नमस्ते कहकर लोगों को चंद मिनटों में किसी को भी दिन दहाड़े लूट लेता था। यह गैंग अब तक 50 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। दिल्ली पुलिस ने इस गैंग को पकड़ने के लिए कार्रवाई करते हुए चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नसीमुद्दीन उर्फ खाली, सकावत, गुलजार और नईम के रूप में की गई है।

इसे भी पढ़िए :  क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की ऑडी कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवती जख्मी

वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि ये बदमाश सडक़ पर जा रहे कार सवारों को नमस्ते अंकल बोलकर रोकते थे, जिसके बाद हथियार दिखाकर उन्हें लूट लेते थे। यह गिरोह कंझावला गैंग के नाम से भी जाना जाता है।

इसे भी पढ़िए :  फर्ज के लिए शहीद हुआ दिल्ली पुलिस का यह दिलेर सिपाही

आरोपी गुलजार और नईम के पास से पुलिस ने तीन बंदूक, गोलियां व चाकू बरामद किया है। डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि यह गिरोह वेस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली और सेन्ट्रल दिल्ली में लूट की 50 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुका है। यह गैंग इन इलाकों में सुनसान स्थानों पर अकेले कार लेकर जा रहे लोगों के साथ लूटपाट करते थे। ये ऑडी, बीएमडब्ल्यू और रेंज रोवर जैसी कारों से घूमते थे।

इसे भी पढ़िए :  ये VIDEO आपको रुला देगा:पैसों की कमी के कारण पत्नी की लाश को 12KM तक पैदल ले गया

अगले पेज पर पढ़िए- लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अपनाया यह दिलचस्प तरीका

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse