दुनिया का पहला 5जी स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, एक सेकेंड में डाउनलोड हो जाएगी पूरी फिल्म

0
5जी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बर्सिलोना में हो रहे मोबाइल वर्ल्ड मोबाइल कांग्रेस में ZTEकंपनी ने दुनिया का पहला 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह 5जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है जो नेटवर्क 2020 तक आ सकता है। कंपनी ने इस फोन के बारे में कहा कि ‘गिगाबाइट फोन’ दुनिया का पहला ऐसा फोन है जिसकी डाउनलोडिंग स्पीड 1 जीबी प्रति सेकेंड तक होगी।

इसे भी पढ़िए :  Emojis का रंग क्यों होता है पीला, जानिए इसके पीछे की कहानी

कंपनी के मुताबिक ZTE का यह गिगाबाइट स्मार्टफोन है जिसमें 1GBPS की डाउनलोडिंग स्पीड है। यह 4G की पहली जनरेशन से 10 गुना फास्ट है। ऐसे में इस स्पीड से एक पूरी मूवी महज एक सेकेंड में डाउनलोड की जा सकती है।

इसे भी पढ़िए :  सैमसंग ने भारतीय बाजार में उतारे ब्लूटूथ स्पीकर्स और हेडसेट्स

इस फोन में क्वॉलकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि टेक कंपनियां 5जी यानी पांचवे जेनरेशन के नेटवर्क को सपोर्ट करने वाली डिवाइस बनाने में लगी हैं। ताकि आने वाले समय में लोग अपने स्मार्टफोन पर ही फिल्म और टीवी देख सकें। साउथ कोरियन कैरियर KT Corp का लक्ष्य Pyeongchang में होने वाले विंटर ओलंपिक 2018 में 5G नेटवर्क का ट्रायल करना है।

इसे भी पढ़िए :  हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं में आएगा 'भीम' ऐप

अगले पेज पर पढ़िए – कब तक आएगा 5जी नेटवर्क

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse