इस कॉलेज में नहीं मिलेगा शादीशुदा लड़कियों को एडमिशन

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

तेलंगाना सरकार ने कॉलेजों में एडमिशन के लिए एक नया नियम तैयार किया है जिसके चलते कॉलेजों में सिर्फ अविवाहित महिला कैंडिडेट को ही एडमिशन मिलेगा। एक नोटिफिकेशन के जरिए सरकार ने सोशल वेलफेयर रेजिडेंशियल वुमेन डिग्री कॉलेजों के अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए यह बात कही है। इन कोर्स में बीए, बी कॉम, बीएससी शामिल है।

इसे भी पढ़िए :  ठाकरे की जिद के आगे बीजेपी ने घुटने टेके, अब उद्धव को मिलेगी मोदी के बगल वाली सीट

सरकार का मानना है कि शादीशुदा महिला कॉलेजों में भटकाव पैदा करती हैं। टीओई की रिपोर्ट के मुताबिक, यह अजीबोगरीब नियम पिछले एक साल से लागू है। 23 आवासीय कॉलेजों के करीब 4 हजार सीटों पर एडमिशन इस नियम से होता है। इन कॉलेजों में महिला कैंडिडेट को सभी चीजें मुफ्त दी जाती हैं।

इसे भी पढ़िए :  'PM मोदी ने वोटों के ध्रुवीकरण के लिए उठाया तीन तलाक का मुद्दा'

तेलंगाना सोशल वेलफेयर रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स सोसायटी ने यह आदेश दिया है। सोसायटी के कंटेंट मैनेजर बी वेंकट राजू ने मीडिया को बताया है कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि शादीशुदा महिलाओं को एडमिशन देने पर उनके पति भी कॉलेज विजिट करते हैं। इससे बाकी महिलाओं का ध्यान भटक सकता है।

इसे भी पढ़िए :  अनोखी बारात: दूल्हा-दुल्हन ने भागकर की शादी, बारातियों के भी दौड़-दौड़कर छूटे पसीने, जरूर पढ़ें

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करे –

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse