दिल्ली को भ्रष्टाचारी मंत्रियों के भरोसे छोड़ पार्टी के विस्तार में लगे हैं केजरीवाल : मनोज तिवारी

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बीजेपी ने केजरीवाल सरकार और कांग्रेस पर दिल्ली की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली को लंदन बनाने का सपना दिखाने वाले केजरीवाल ने लोगों को केवल धोखा दिया और प्रदेश को भ्रष्टाचारी मंत्रियों के भरोसे छोड़कर खुद दिल्ली के पैसे से अपनी पार्टी का विस्तार करने में लगे रहे। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली को लंदन बनाने का सपना दिखाने से पहले आप ने हाल ही में पंजाब चुनाव में पंजाब को कनाडा बनाने की बात की थी।

इसे भी पढ़िए :  नीतीश सरकार का 'भविष्य' खतरे में,पटना हाई कोर्ट में सुनवाई आज

केजरीवाल सपनों के ऐसे सौदागर बन गए हैं जिनका काम केवल जनता को गुमराह करना रह गया है। उन्होंने कहा कि कल जब मैंने केजरीवाल को यह कहते सुना कि निगम की सत्ता में आते ही वे दिल्ली को लंदन बना देंगे तो मुझे तुरंत दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की याद आ गई, जिन्होंने दिल्ली को पेरिस बनाने की बात कही थी। तिवारी ने दावा किया, ‘न शीला दीक्षित को कुछ करना था और न ही केजरीवाल को कुछ करना है।’’

इसे भी पढ़िए :  गुजरात राज्यसभा चुनाव: हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पटेल समेत शाह-ईरानी ने दर्ज की जीत

उन्होेंने कहा कि हम केजरीवाल से पूछना चाहते हैं कि अगर आप दिल्ली को लंदन से भी खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो पिछले दो सालों में आपके पीडब्लूडी विभाग में सड़कों को सुंदर बनाने, आपके विभागीय आयुक्त ने अनधिकृत कालोनियों को नियमित कर विकास शुरू करने और गांव की समस्याओं के समाधान के लिए क्या किया? केजरीवाल पर निशाना साधते हुए प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने सवाल किया कि आपने दिल्ली को राजनीतिक धोखा दिया।

इसे भी पढ़िए :  ममता बनर्जी बोलीं, CBI बन गई है 'कांसप्रेसी ब्यूरो ऑफ इंडिया'

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करे –

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse