रात को किया पति का कत्ल, सुबह बेटी से कहा ‘जाओ पापा को जगाओ’

0
पति
फोटो नवभारत टाइम्स से साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : नरेला इलाके में पत्नी ने रात को सोते समय पति की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। महिला ने हथौड़े से हमले के बाद कैंची से भी वार किया। महिला दिमागी तौर पर कमजोर बताई जा रही है। इस वारदात को कमरे में मौजूद 4 साल की मासूम बच्ची ने भी देखा। महिला के खौफनाक रूप को देखकर बच्ची भी बुरी तरह सहम गई। रात को सभी बच्चे डर के मारे सो गए।

मंगलवार सुबह बच्ची ने ही पड़ोस में जाकर नानी को वारदात की जानकारी दी। उसके बाद सौ नंबर पर कॉल मिलने पर नरेला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची ने पुलिस के सामने सबकुछ बता दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़िए :  जयललिता की मौत के बाद तमिलनाडु में मातम, सदमे से गई 280 लोगों की जान !

पुलिस अफसरों के मुताबिक, आरोपी महिला का नाम हंसी है। हत्या की यह वारदात नरेला के सेक्टर ए 5, स्थित पॉकेट 14 में हुई। मृतक की पहचान कमल के तौर पर हुई है। वह एक फैक्ट्री में जॉब करते थे। परिवार में 4 और 2 साल की दो बेटियां और 1 साल का बेटा है।

हंसी का शाहदरा स्थित मानसिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहां से दवाइयां आती हैं। कमल सोमवार की रात ड्यूटी करके लौटे थे। दवाई न लाने पर हंसी व कमल के बीच मामूली कहासुनी हो गई। रात को कमल गहरी नींद में सो गए, जबकि उस दौरान सबसे बड़ी बेटी कमरे में टीवी देख रही थी।इसी बीच हंसी हथौड़ा लेकर आई और उसने सोते हुए पति के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। पूरे कमरे की दीवारों पर खून के छींटे थे। उस वक्त बच्ची जब रोने लगी तो डांट डपट कर चुपचाप सोने के लिए कहा। रात में गली से एक घुड़चढ़ी गुजर रही थी। उस वक्त महिला भी गली में शादी का जश्न देख रही थी। उसके चेहरे पर खून के छींटे लगे थे। महिलाओं ने पूछा भी था कि ये क्या लगा है। तब तक किसी को आशंका भी नहीं थी कि कुछ ऐसा हुआ होगा।

इसे भी पढ़िए :  10वीं के स्टूंडेंट को युवती की धमकी, 5 लाख दो वरना FB पर न्यूड फोटो अपलोड कर दूंगी

मंगलवार सुबह होने पर महिला रोज की तरह उठी और पति के लिए टिफिन तैयार करने लगी। आठ बजे तक कमल जब नहीं उठे तो उसने बड़ी बेटी से जगाने को कहा। घबराई बच्ची सीधे पड़ोस में नानी के पास पहुंची, जहां पर पूरी वारदात के बारे में बताया।

इसे भी पढ़िए :  राज ठाकरे का भाजपा पर हमला, कहा: शिवाजी के स्मारक के लिए पैसा कहां से आएगा?

अगले पेज पर पढ़िए- अनाथालय का पला था कमल

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse