प्रोफ़ेशनल कार रेसर की कार एक्सिडेंट में मौत, पूरी खबर आपको हैरान कर देगी

0
कार रेसर

चेन्नै : प्रफेशनल कार रेसर अश्विन सुंदर और उनकी पत्नी निवेदता की एक कार दुर्घटना की मौत हो गई। उनकी बीएमडब्ल्यू कार चेन्नै के सैंथम रोड पर पेड़ से टकरा गई।पुलिस ने कहा कि सुंदर और उनकी पत्नी कार में फंस गए और कार के दरवाजे नहीं खुल पाए। कार दीवार और पेड़ के बीच फंस गई। इससे कार में आग लग गई और दंपती की जलने से मौत हो गई। कार सुंदर चला रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  डीएमके चीफ एम करुणानिधि की तबीयत बिगड़ी, कावेरी अस्पताल में कराया गया भर्ती

निवेदता एक डॉक्टर थीं और एक सरकारी अस्पताल में काम कर रही थीं।करीब से गुजर रहे लोगों ने जलती कार को देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी फौरन मौके पर पहुंची। टीम को आग पर काबू पाने में आधे घंटे का वक्त लगा।

इसे भी पढ़िए :  गंगा नहाने की बात कह कर निकला था रंगरलियां मानने, मिली लाश !

मामले की जांच कर रही टीम की इंस्पेक्टर विनीता और उनकी टीम ने दरवाजे तोड़कर दंपती के शव बाहर निकाले। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी रॉयलपेथ हॉस्पिटल भेजा गया।शव इतनी बुरी तरह जल गए थे कि शुरुआत में पुलिस उन्हें पहचान ही नहीं पाई। बाद में कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से उनकी पहचान की गई। जांच में पता चला कि अश्विन और उनकी पत्नी अलकापक्कम इलाके में रहते थे। वह एमआरसी नगर में अपने दोस्त से मिलने आए थे। यहां से अपने घर लौटते समय यह हादसा हुआ।

इसे भी पढ़िए :  प्लेन हाइजैक कर सकते हैं आतंकवादी, हाई अलर्ट पर मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद के हवाई अड्डे