योगी, मौर्या और दिनेश शर्मा के साथ ये 40 विधायक बनेंगे मंत्री? पढ़ें पूरी लिस्ट

0
मंत्रीमंडल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे योगी आदित्यनाथ रविवार को अपने मंत्रीमंडल के साथ शपथ लेंगे। सीएम का नाम तय होने के बाद देर रात तक शपथ लेने वाले मंत्रियों पर मंथन जारी था। हालांकि सूत्रों की मानें तो देर रात मंत्रियों के पंडाल में चालीस से ज्यादा कुर्सियां लगाने को कहा गया है। इस तरह से अगर कयास लगाए जाएं तो योगी आदित्यनाथ के सीएम और डॉ. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य के डिप्टी सीएम के शपथ लेने के साथ ही चालीस से ज्यादा विधायक मंत्रीपद की शपथ ले सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  सरकारी मदद ठुकरा कर इस गांव में लोगों ने अपने पैसों से बनवाए शौचालय

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मंत्रियों के बारे में शाम को चर्चा की और उसके बाद वह दिल्ली रवाना हो गए। वहां उनकी बैठक बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से हुई। बताया जा रहा है कि वहां पर नाम तय होने के बाद एक बार फिर योगी आदित्यनाथ से बात की जाएगी और तब फाइनल लिस्ट तय होगी।

इसे भी पढ़िए :  मेरठ में सीएम योगी के खिलाफ दलितों का प्रदर्शन, जमकर हुई नारेबाजी

अगले पेज पर संभावित मंत्रियों के नाम

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse