AMITY यूनिवर्सिटी के छात्र ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

0
AMITY यूनिवर्सिटी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नोएडा स्थित AMITY यूनिवर्सिटी के 21 वर्षीय एक छात्र ने हॉस्टल के अपने कमरे में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक तेलंगाना निवासी जी साई कृष्णा ‘‘पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फैसिलिटीज मैनेजमेंट’’ में प्रथम वर्ष का छात्र था और AMITY ूनिवर्सिटी हॉस्टल में ही रहता था। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  पीएलएफआई ने की अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत 4 गंभीर रूप से घायल

जिस वक्त छात्र ने आत्महत्या की उस वक्त यूनिवर्सिटी हॉस्टल खाली था क्योंकि अधिकतर सभी छात्र दिवाली की छुट्टियों में अपने घर गए हुए थे। पंखे से लटके छात्र को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक छात्र ने खुदकुशी से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था। पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट तेलुगू भाषा में लिखा है। मृतक छात्र के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही पुलिस सुसाइड नोट पढ़कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की बात कह रही है।

इसे भी पढ़िए :  पॉप सिंगर चेस्टर बेनिंगटन ने की खुदकुशी

AMITY

AMITYयूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से कोई भी इस बारे में बात करने को तैयार नहीं है। गौरतलब है कि इसी साल अगस्त में एमिटी लॉ कॉलेज के छात्र सुशांत रोहिला ने आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने यूनिवर्सिटी प्रोफेसरों की प्रताड़नाओं से तंग आकर पंखे से लटककर अपनी जान दे दी थी। सुशांत के सुसाइड करने के बाद यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने आंदोलन शुरू कर दिया था। बाद में कॉलेज के डायरेक्टर और कुछ लोगों को इस्तिफा देना पड़ा था।

अगले स्लाइड में पढ़ें –  कृष्णा नाम के इस छात्र ने सुसाइड नोट में क्या कुछ बयां किया

इसे भी पढ़िए :  सेल्फी के शौक ने ली दो युवाओं की जान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse