‘योगी जिंदाबाद’ के लगाए थे नारे… सपा नेता ने सुना डाली ये खौफनाक सज़ा

0
योगी

मुरादाबाद मंडल के असमोली थाना क्षेत्र के बीजेपी नेता मोनू सिंह के भाई विनिकेत उर्फ नन्हे रविवार की रात को योगी जिंदाबाद का नारा लगा रहा था। तभी वहां से गुजर रहे जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह के पति समाजवादी पार्टी नेता शिशुपाल सिंह ने उसे गोली मार दी। जिसके बाद से वह फरार हैं। यह घटना असमोली थाना इलाके के मढ़न गांव की है।

इसे भी पढ़िए :  आइसा ने 'रेपिस्ट' अनमोल रतन से झाड़ा पल्ला, कहा ‘शर्म करो अनमोल’

मिली जानकारी के अनुसार हमलावर मोनू को मारना चाहते थे। उसके घर पर भी देर रात पथराव व फायरिंग हुई। इस फायरिंग में उसके घर के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने नन्हे का शव सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामला चुनावी रंजिश का लगता है, वरना नारे लगाने पर कोई किसी को गोली क्यों मार देगा। सच क्या है, यह जांच से पता चलेगा। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी नेता के विवादित बोल, 'प्यार से नहीं तो लाठी और गोलियों से बनेगा राममंदिर'

एएसपी राम मूरत यादव ने बताया कि हमलावर मोनू को मारना चाहते थे। जिसके ऊपर लगभग दर्जन अपराध के मुकदमें चल रहे है। वह पुलिस से दूर भागा हुआ है। कई घटनाओं में उसका नाम पुलिस रिकार्ड में दर्ज है। गोली मारने वाले में दो लोगो को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। पुलिस में जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़िए :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहला दिन और ये पांच बड़े फैसले... ऐसे करेंगे यूपी का उद्धार!