बीजेपी नेता ने अपने ही पार्टी के विधायक की पत्नी को गलत तरीके से छुआ, पति ने जड़ा थप्पड़

0
लालबाबू प्रसाद
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी लालबाबू प्रसाद को गुरुवार को नवनिर्मित पार्टी कमेटी से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई उस घटना के एक दिन बाद की गई है, जिसमें भाजपा विधायक की पत्नी ने शिकायत की थी कि प्रसाद ने उन्हें गलत तरीके से छुआ है जिसके बाद विधायक ने लालबाबू प्रसाद को तमाचा जड़ दिया था। इस मामले की पुष्टि करते हुए भाजपा के स्टेट प्रेसिडेंट नित्यानंद राय ने कहा कि पार्टी की वरिष्ठ नेता मामले की जांच कर रहे हैं। राय ने न्यूज पेपर इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “हालांकि हमें कोई भी लिखित शिकायत नहीं मिली है, हमें इसके बारे में (घटना) सुनने को मिला और पार्टी सीनियर्स से इस बारे में चर्चा की जा रही है। हालांकि उन्हें नई समीति से निकाले जाने का संबंध बुधवार के घटनाक्रम से नहीं है।”

इसे भी पढ़िए :  यूपी: BJP विधायक ने अपनी ही सरकार पर बोला हमला, कानून व्यवस्था को लेकर लगाए गंभीर आरोप

मीडिया में आयी रिपोर्ट के अनुसार भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बब्लू की पत्नी और बिहार विधान परिषद में लोजपा सदस्य नूतन सिंह ने भाजपा MLC लालबाबू प्रसाद पर छेड़छाड़ किए जाने की के आरोप लगाए थे। पत्नी की शिकायत के बाद नीरज ने बुधवार को परिषद परिसर में ही लालबाबू की पिटाई कर दी थी।

इसे भी पढ़िए :  भारत इलाज कराने आई दुनिया की सबसे वजनी महिला की बहन ने भारतीय डॉक्टरों पर लगाए ये आरोप!
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse