दिल्लीवालो सावधान, दिल्ली में अभी तक डेंगू के 90 मामले सामने आए

0

दिल्ली
राजधानी में इस वर्ष अब तक डेंगू के कम से कम 90 मामले आए हैं। पिछले सप्ताह डेंगू के 40 नए मामले आए।

स्थानीय निकाय की ओर से आज जारी रिपोर्ट के अनुसार, एक से 23 जुलाई के बीच दिल्ली में डेंगू के 62 मामले आए हैं।

इसे भी पढ़िए :  भारत को होगा फायदा, पीएम मोदी ने दिया ब्राजील को भारत में निवेश का न्योता

इसमें कहा गया है कि 16 जुलाई तक इस रोग के कुल 50 मामले आए थे। उनमें से मई में छह और जून में 15 मामले थे।

इसे भी पढ़िए :  नाराज एस. एम. कृष्णा ने कांग्रेस से तोड़ा नाता, कहा- ‘पार्टी को अब नेता नहीं, मैनेजर चाहिए’

स्थानीय निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछली गिनती के बाद से अभी तक 40 नए मामले आए हैं। शहर में अब तक डेंगू के कम से कम 90 मामले आए हैं।

इसे भी पढ़िए :  भारत की एनएसजी सदस्यता में चीन बना रोड़ा, बोला मुद्दा सियोल बैठक के एजेंडे में नहीं