रामनवमी पर BJP-RSS ने हथियारों के साथ निकाला जुलूस

0
राम नवमी
source: Jansatta
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

राम नवमी पर पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हथियारों के साथ रैली निकाली। जिसे प्रदेश की सत्ता में काबिज तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने राज्य को सांप्रदायिक आधार पर बांटना करार दिया है। बंगाल में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बीजेपी समर्थित 150 से ज्यादा रैलियां निकाली गईं।

इसे भी पढ़िए :  ममता बनर्जी ने बदला पीएम मोदी की महत्वकांशी योजना 'स्वच्छ भारत आभियान' का नाम

 

इस पर बीजेपी का कहना है कि उसने ये रैलियां पार्टी की हिंदुत्व की बुनियादी विचारधारा को मजबूत बनाने के लिए निकालीं। वहीं राज्य सत्ता में काबिज तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का मानना है कि भाजपा लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांटना चाहती है।

इसे भी पढ़िए :  ATM के पास पड़ा रहा नोटों से भरा बैग, चार दिनों तक नहीं पड़ी किसी नजर

 
इनमें से कई रैलियां ऐसे जिलों में आयोजित की गई थीं जहां सांप्रदायिक तनाव का इतिहास रहा है। राजधानी कोलकाता में ही कम से कम 22 ऐसी रैलियां निकाली गईं। पुलिस इन रैलियों को लेकर आशंकित थी फिर भी किसी तरह की हिंसा की घटना की शिकायत नहीं आई है। रैली में शामिल युवा हाथों में तलवार, चाकू और डंडे इत्यादि लिए हुए थे। ये युवक ‘जय श्री राम, ‘जय बजरंग बली’ और ‘हर हर महादेव’ के नारे लगा रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लगाने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट तैयार

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse