अब यूपी के सरकारी स्कूलों में सुधरेगा शिक्षा का स्तर, सीएम योगी करेंगे यह फैसला

0
योगी
फाइल फोटो
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश के नये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता में आते ही हड़कंर मचा दिया है। किसानों के कर्ज को माफ कर अपने विरेधियों से भी वाह-वाही लूटने के बाद अब वो शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने पर जोर दे रहे हैं। अब बहुत जल्द सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी शिक्षण नर्सरी से ही शुरू किया जाएगा।

 

इसे भी पढ़िए :  कॉलेज की मनमानी से परेशान छात्रों ने की भूख हड़ताल

एक समाचार पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में योगी आदित्यनाथ ने कहा, “बच्चों को भाषा सीखने के लिए छठी कक्षा तक इंतजार न करना पड़े इसलिए हमने नर्सरी क्लास से ही सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी शिक्षण शुरू करने का फैसला किया है। तीसरी कक्षा से उन्हें संस्कृत पढ़ाया जाना चाहिए और दसवीं कक्षा से उन्हें अपनी पसंद की विदेशी भाषा सीखने का विकल्प होना चाहिए। इससे यदि कोई उच्च शिक्षा के लिए जर्मनी या जापान जाना चाहता है तो उसे उस भाषा में तीन महीने का कोर्स करना होगा, जिसकी आवश्यकता नहीं होगी।”

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर : आतंकियों ने पुलिस वालों को दी धमकी, कहा ‘या तो नौकरी छोड़ दो या अंजाम भुगतने को तैयार रहो’

 

योगी ने कहा कि उनकी सरकार उन सभी 11 लाख बच्चों को स्कूल में दाखिल करने पर ध्यान केंद्रित करेगी जो वर्तमान में स्कूलों में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए यूपी शिक्षा बोर्ड को भी एनसीईआरटी की तर्ज पर आधुनिक पाठ्यक्रम और पाठ पुस्तकों को शामिल करना होगा। साथ ही उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने राज्य में सभी 16 विश्वविद्यालयों के बीच सामान्य पाठ्यक्रम और समन्वय पर जोर दिया।

इसे भी पढ़िए :  इस्तीफे के बाद जंग ने कहा: कोई राजनीतिक कारण नहीं, मां के लिए दिया इस्तीफा

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse