हैदराबाद का हैवान गिरफ्तार: पत्नी के साथ सेक्स का वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर करता था सौदा

0
हैदराबाद
प्रतीकात्मक तस्वीर

हैदराबाद से एक ऐसी चौंकाने वाली खबर आई है, जिसने इंसानी रिश्तों की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं। यहां एक इंजीनियर पति ने ऐसा शर्मनाक कारनामा कर डाला कि मान-मर्यादाएं ही ताक पर रख दीं। रुपयों के लालच में इस घिनौने पति ने पत्नी के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात किया है।

दरअसल साइबराबाद पुलिस ने पैसों के लिए एक पोर्न वेबसाइट पर पत्नी के साथ सेक्स की कथित ‘लाइव स्ट्रीमिंग’ करने के आरोप में 33-वर्षीय पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। पत्नी को इस पूरे घटनाक्रम की भनक तक नहीं थी। आरोपी अपने बेडरूम में रखे लैपटॉप के वेबकैम से रेकॉर्ड किए गए वीडियो की कथित रूप से स्ट्रीमिंग करता था।

इसे भी पढ़िए :  एक किस ने बचाई प्रेम कहानी, वरना लव स्टोरी का हो जाता THE END

साइबर अपराध थाने के सहायक पुलिस आयुक्त एस. जयराम ने कहा कि एक आईटी फर्म में काम करने वाली महिला को अपने इन वीडियो की मौजूदगी की जानकारी पिछले साल नवंबर में मिली, जब केरल से उसके किसी मित्र ने सूचना दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 509 (महिला की बेइज्ज्ती करने की मंशा वाले शब्दों, ईशारों या गतिविधी करना) और सूचना एवं प्रौद्योगिकी कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  रजनीकांत की बेटी सौंर्दया ने पति से अलग होने की पुष्टि की

पैसों के लिए गंधा धंधा करने वाले इस हैवान पति को पुलिस ने फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इसके पीछे महिला के पति का ही हाथ है। अधिकारी ने कहा, पुलिस को वीडियो लिंक का आईपी एड्रेस केरल के त्रिशूर में मिला है। जयराम ने कहा, ‘पुलिस की ओर से नोटिस मिलने पर आईपी एड्रेस के मालिक ने कहा कि उसने वीडियो एक वेबसाइट से डाउनलोड किया है और उसे ही इंटरनेट पर ट्रांसमिट किया है।’

इसे भी पढ़िए :  रजत जयंती: मुलायम बोले- हम सिर्फ सरकार बनाने के लिए एक नहीं, मिलकर सांप्रदायिक ताकतों को रोकेंगे बाहर