चप्पलमार सांसद के इस कारनामे को जानकर चौंक जाएंगे आप

0
रविंद्र गायकवाड़

आपने अक्सर फिल्मों मे अहम् किरदार के ‘डुप्लीकेट’ ज़रूर देखे होंगे , या फिर किसी स्टंट के लिए फिल्मो में ‘बॉडी डबल’ को हीरो की जगहस्टंट करते हुए देखा होगा। अगर आपको यह बताया जाए कि ऐसा ही कुछ असल ज़िन्दगी मे भी हो सकता है, तो? जी हाँ ऐसा ही कुछ कारनामा ‘चप्पलमार’ सांसद के नाम से कुछ दिनो पहले विवादों मे घिरे रविंद्र गायकवाड़ ने कर दिखाया है।

इसे भी पढ़िए :  श्रीनगर के लाल चौक इलाके में सुरक्षाबलों का गहन तलाशी अभियान, सेना ने शुरु किया CASO

एयर इंडिया के कर्मचारी को चप्पलों से पीटने के आरोप में ख़बरों मे आए शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ लोगों को चकमा देने के लिए हुबहू अपने जैसे दिखने वाले एक शख्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। गायकवाड़ अपने हमशक्ल को अपने जैसे कपड़े पहना रहे हैं और खुद को ‘साहब का सेक्रटरी’ बता रहे हैं। आप भी देखें तस्वीर…..

इसे भी पढ़िए :  गोवा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, रनवे पर विमान फिसलकर 360 डिग्री घूमा, अटकी यात्रियों की सांसें

‘चप्पलकांड’ और बाद में फ्लाइट पर बैन की वजह से देश भर में चर्चित हुए गायकवाड़ अब जहां भी जाते हैं, उनके साथ सेल्फी-खींचने वालों की भीड़ जमा हो जाती है। ऐसे हालात से निपटने के लिए गायकवाड़ ने फिल्मी तरीका अपनाया है। अब उनके हमशक्ल रत्नकांत सागर ज्यादातर समय उनके साथ होते हैं जो हुबहू उनके जैसे दिखते हैं। लोगों को असली गायकवाड़ और उनके हमशक्ल में फर्क का पता न चल सके, इसके लिए उस्मानाबाद के इस सांसद ने संसद को छोड़कर बाकी जगहों के लिए सागर को खुद के जैसे कुर्ता-पायजामा पहनने का निर्देश दिया है, जबकि वह खुद टी-शर्ट और बैगी पैंट्स पहनते हैं

इसे भी पढ़िए :  इशरत मुठभेड़ मामले में आरोपी पुलिस अधीक्षक आमीन को सेवा विस्तार मिला