स्टेट बैंक ने डेबिट कार्ड के बिना धन हस्तांतरण सुविधा शुरू की

0

मुंबई, 26 जुलाई :भाषा: भारतीय स्टेट बैंक ने आज एक नयी भुगतान प्रणाली शुरू की है जिसमें उसके एटीएम पर खाताधारक बिना डेबिट कार्ड के धन हस्तांतरण कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें उन्हें पहचान के तौर पर अपना मोबाइल नंबर देना होगा।

इसे भी पढ़िए :  बैंक फ्रॉड रोकने के लिए सिर्फ 'नो योर कस्टमर' ही नहीं, बल्किा 'नो योर इम्प्लॉई' पर भी फोकस किया जाए : CVC

देश के सबसे बड़े बैंक ने एक बयान में कहा कि इस सुविधा के तहत बैंक के किसी भी खाते से 10,000 रपये तक के हस्तांतरण की छूट होगी और इस धन को प्राप्तकर्ता त्वरित धन हस्तांतरण की सुविधा वाले एटीएम से बिना किसी डेबिट कार्ड का प्रयोग किए निकाल सकेगा।

इसे भी पढ़िए :  RBI ने 13 और बैंकों पर लगाया 27 करोड़ रुपये का जुर्माना